scriptखतरे में राजस्थान सरकारः जहां ठहरे हैं कांग्रेस विधायक, वहां पहुंची पुलिस, कर रही ये काम | Rajasthan MLA in ITC grand hotel Gurugram Haryana with Sachin pilot la | Patrika News

खतरे में राजस्थान सरकारः जहां ठहरे हैं कांग्रेस विधायक, वहां पहुंची पुलिस, कर रही ये काम

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jul 12, 2020 11:16:05 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

विधायकों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता आज आ सकते हैं। सचिन पायलट विधायकों को होटल में छोड़कर दिल्ली चले गए थे।

sachin pilot

sachin pilot

चंडीगढ़/गुरुग्राम। इस समय हरियाणा के गुरुग्राम में तावड़ू स्थित आईटीसी ग्रैंड होटल राजनीति का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है। यहां राजस्थान सरकार से नाराज कांग्रेस और निर्दलीय 22 विधायक रुके हुए हैं। इन्हें राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पालयलट लेकर आए हैं। वे सरकार से नाराज हैं। चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता विधायकों से मिलने आ सकते हैं। पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
होटल में प्रवेश आसान नहीं

यह पहले से ही तय हो गया था कि कांग्रेस विधायकों को आईटीसी ग्रैंड होटल में ठहराया जाएगा। इस कारण यहां पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। होटल के बाहर बेरीकेडिंग की गई थी। रात्रि में विधायकों के आने के बाद अब होटल में किसी का भी प्रवेश आसान नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति से व्यापक पूछताछ की जा रही है। लगता है कि होटल के सुरक्षा कर्मचारियों को इस बारे में खास तरह के निर्देश हैं। हरियाणा पुलिस होटल के आसपास सतर्क है।
आज आ सकते हैं भाजपा नेता

कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि विधायकों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता आज आ सकते हैं। सचिन पायलट विधायकों को होटल में छोड़कर दिल्ली चले गए थे। माना जा रहा है कि वह भी भाजपा नेताओं के साथ आ सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान से कांग्रेस नेता विधायकों को ले जाने के लिए आ सकते हैं। इस कारण भी विधायकों की घेराबंदी की जा रही है। चूंकि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इस कारण कोई जोर जबर्दस्ती नहीं चल पाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो