scriptसजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए चंडीगढ की बुडैल जेल पर धरना | sikh community strike on Budal prison of Chandigarh | Patrika News

सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए चंडीगढ की बुडैल जेल पर धरना

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 09, 2019 04:44:58 pm

Submitted by:

Prateek

धरने के दौरान अपने संबोधन में सिख नेताओं ने कहा कि सिख कैदी पंजाब की जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके है लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। सिखों के लिए दोहरा कानून बनाया गया है…

strike

strike

(चंडीगढ): पंजाब में उग्रवाद के दौर के मामलों में अपनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को सिख संगठनों की ओर से चंडीगढ की बुडैल जेल पर धरना दिया गया। धरने के दौरान अपने संबोधन में सिख नेताओं ने कहा कि सिख कैदी पंजाब की जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके है लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। सिखों के लिए दोहरा कानून बनाया गया है। एक ओर सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को रिहा नहीं किया जा रहा तो दूसरी ओर गुरू ग्रथ साहिब की बेअदबी की घटनाओ की साजिश रचने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को कोई सजा नहीं दी गई है। देशद्रोह के मामलों में सिख युवकों को फसाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में अक्टूबर 2015 में फरीदकोट जिले के बरगरी,बेहबल कलां और कोटकपुरा में प्रदर्शन करते सिखों पर पुलिस फायरिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर बादल पर कार्रवाई की जाना चाहिए। इस मांग को लेकर बरगरी मोर्चा लगाया गया था। अब इस धरने से यह मोर्चा फिर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुडैल जेल पर धरने के बाद नाभा और पटियाला जेल पर भी धरना दिया जाएगा। इस तरह बरगरी मोर्चा जारी रखा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो