scriptमाघी मेला में दिखता है अकाली दल नेता सुखवीर बादल का रूतबा,मेले में लाए गए 20 घोडों में एक पांच करोड़ का | sukhbir singh badal bring horse of 5 crore in maghi mela | Patrika News

माघी मेला में दिखता है अकाली दल नेता सुखवीर बादल का रूतबा,मेले में लाए गए 20 घोडों में एक पांच करोड़ का

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 18, 2019 09:58:42 pm

Submitted by:

Prateek

सुखबीर सिंह बादल को घोड़ों का खासा शौक है…

maghi mela

maghi mela

(चंडीगढ): पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेला के अवसर पर लगने वाली घोड़ों की मंडी देशभर में मशहूर है। इस मंडी में इस बार पहुंचे अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल के 20 घोडों में पांच करोड रूपए कीमत का एक घोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पता चलता है कि मौजूदा परिवेश में जहां बीएमडब्लू, मर्सीडीज बेंज जैसी एक से बढ़ कर एक लग्जरी कारों का दौर है, वहीं इनमें भी घोड़ों का ग्लैमर बरकरार है।

 

 

आलीशान कारों के समान ही एक घोड़े की कीमत भी पांच करोड़ रुपए तक है। मेले में सिर्फ प्रदर्शन के लिए पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के घोड़ों में एक घोड़े का दाम पांच करोड़ रुपए हैं। सुखबीर सिंह बादल को घोड़ों का खासा शौक है। उनके अस्तबल में एक से बढ़कर एक घोड़े हैं। पशु मेले में सुखबीर के करीब 20 घोड़े लाए गए हैं। इसमें कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लाया गया पांच करोड़ का घोड़ा भी शामिल है। हालांकि सुखबीर के ये घोड़े बिक्री के लिए नहीं हैं, बल्कि इन्हें मात्र दिखाने के लिए ही लाया गया है। इन घोड़ों में अधिकतर विदेशी नस्ल के हैं। मेले में जो भी इन्हें देखता है, वह इनकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रहता है। सुखबीर बादल के घोड़ों की देखभाल करने वाले महिंदर सिंह व जसवंत सिंह ने बताया कि एक घोड़ा पिछले सप्ताह ही अमेरिका से मंगवाया गया है। यह पांच करोड़ रुपए की कीमत का है। इसकी ऊंचाई आम घोड़ों के मुकाबले अधिक है। इसकी ऊंचाई 72 इंच है।


इसके साथ ही इंग्लैंड के मंगवाए गए कुछ घोड़े मिस्र पोनी नस्ल के हैं। इनकी ऊंचाई कम है। ये छोटे बच्चों की घुड़सवारी के लिए हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड से मंगवाए गए सफेद रंग के इस घोड़े की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है। इसकी आयु करीब आठ वर्ष है। मेले में सुखबीर बादल के इन घोड़ों के लिए अलग से पूरा टेंट सजाया गया है। इन घोड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहती है।

 

 

मेले में करोड़ों रुपये के घोड़ों का होता है व्यापार

माघी मेला के अवसर पर मुक्तसर में लगने वाली घोड़ा मंडी पूरे देश में मशहूर है। यहां पर देश के सभी राज्यों से लोग अपने घोड़े लेकर आते हैं। चार दिन चलने वाली इस मंडी में अच्छी से अच्छी नस्ल के घोड़े मिलते हैं। मंडी में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो