scriptसुखबीर सिंह बादल का राष्ट्रपति से आग्रह, कृषि अध्यादेशों पर न करें हस्ताक्षर | Sukhbir Singh Badal urges President do not sign agricultural ordinance | Patrika News

सुखबीर सिंह बादल का राष्ट्रपति से आग्रह, कृषि अध्यादेशों पर न करें हस्ताक्षर

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Sep 20, 2020 06:38:24 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसमिरत कौर दे चुकी हैं केन्द्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र
विधेयक का पारित होना देश के लाखों लोगों के लिए और लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन
हरियाणा और पंजाब में किसा कर रहे हैं हो रहा है भारी विरोध, कांग्रेस का मिल रहा है समर्थन

Sukhbir Singh Badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के किसान मुखर हैं। जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं। हरियाणा में तो किसानों ने राज्य से गुजरने वाले प्रत्येक हाईवे का जाम किया। किसान आंदोलन के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया है कि कृषि अध्यादेशों को कानून बनाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करें।
लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन

सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति से कहा है “कृपया किसान, किसान मजदूर, आढ़ती, मंडी मजदूर और दलितों के पक्ष में खड़े हों। कृपया सरकार के साथ उनकी ओर से हस्तक्षेप करें। अन्यथा वे हमें कभी माफ नहीं करेंगे। अन्नदाता को सड़कों पर न सोने दें और न ही भूखा मरने दें।” विधेयक का पारित होना देश के लाखों लोगों के लिए और लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन है। लोकतंत्र का अर्थ है आम सहमति न कि बहुसंख्यक उत्पीड़न।
राष्ट्रपति के पास जाएंगे तीनों विधेयक

राज्यसभा में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित कर दिया गया है। अब इन विधेयकों को स्वीकृति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इन विधेयकों के विरोध में पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अब वे कह रहे हैं कि अगर बादल को किसानों का चिन्ता है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो