scriptईवीएम में कोई गडबडी करना संभव नहीं,विशेषज्ञ कमेटी देखरेख करती है-सुनील अरोडा | Sunil Arora says that not possible to make any Disturbance in EVM | Patrika News

ईवीएम में कोई गडबडी करना संभव नहीं,विशेषज्ञ कमेटी देखरेख करती है-सुनील अरोडा

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 07, 2019 08:32:27 pm

Submitted by:

Prateek

अरोडा ने कहा कि हम देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की देखरेख का काम करते है। इसका श्रेय देश के संविधान निर्माताओं को जाता है…

(चंडीगढ): मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोडा ने सोमवार को यहां कहा कि ईवीएम मशीनों में कोई गडबडी नहीं की जा सकती है। एक विशेषज्ञ कमेटी इनकी कार्यप्रणाली की देखरेख करती है। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंण्ड रिसर्च के नए अकादमिक सत्र का उदघाटन करते हुए अरोडा ने कहा कि ईवीएम प्रणाली की शुद्धता पर संदेह करने का कोई कारण मौजूद नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ कमेटी के सदस्यों को प्रभावित नहीं किया जा सकता है। मशीन के खराब होने और उसमें कोई हेरफेर किए जाने में अन्तर है। कोई भी मशीन खराब हो सकती है। अगर आप नई कार खरीदते है तो वह भी सप्ताह भर में खराब हो सकती है। ईवीएम की शुद्धता पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। मैं सामान्यतः बहुत अधिक साक्षात्कार नहीं देता हूं लेकिन हाल में मैंने एक या दो साक्षात्कार दिए है। मैंने कहा कि जब मई 2014 में लोकसभा चुनाव हुए तो नतीजे एक्स थे और जब दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए तो नतीजे वाई आए थे। हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और आए थे। इसी बीच उपचुनावों के नतीजे कुछ और थे। आगामी लोकसभा चुनाव भी विश्वस्त,स्वच्छ,निष्पक्ष और मूल्य आधारित कराने में हम सफल होंगे।

 

अरोडा ने कहा कि हम देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की देखरेख का काम करते है। इसका श्रेय देश के संविधान निर्माताओं को जाता है। उन्होंने वयस्क के मतदान अधिकार को चुनाव का आधार बनाया। उन्होंने स्वायत्त चुनाव आयोग के महत्व को भी समझा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कोई एक व्यक्ति नहीं है बल्कि यह संविधान निर्माताओं द्वारा बनाई गई इमारत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो