scriptये ऐसा चोर है, जो आँखों से काजल चुरा लेता है… | Thief absconding from Chandigarh police custody Latest news in Hindi | Patrika News

ये ऐसा चोर है, जो आँखों से काजल चुरा लेता है…

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jul 03, 2020 02:31:20 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर पुलिस चौकी से हो गया फरार

chor_1.jpg
चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Union territory Chandigarh) में ऐसा चोर (chor) सक्रिय है जो आँखों से काजल भी चुरा लेता है। चोर कितना शातिर है, इसका अंदाज इससे लगा सकते हैं कि पुलिस हिरासत से फरार हो गया (absconding from Chandigarh police custody)। वह तो पुलिस की किस्मत अच्छी थी कि पकड़ा गया। इस चोर का नाम है संजय कुमार। पता है- जिला डोडा, जम्मू एवं कश्मीर।
बुधवार को गिरफ्तार किया

सेक्टर-22 में किराए के मकान में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे प्रभात किरण ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 21 जून को किसी ने उसके कमरे से तीन लैपटॉप, मोबाइल Hard disc और एक घड़ी चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने सेक्टर-22 के पेट्रोल पंप के पास नाका लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को हुआ फरार

पुलिस ने गुरुवार को चोर को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उसे पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस रिमांड पर आने के बाद आरोपी चोर वीरवार रात को ही चौकी पुलिस को चकमा दे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने की धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया।
शुक्रवार को पकड़ा

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। थाना 17 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में सेक्टर 22 पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और उनके अन्य पुलिसकर्मियों की शामिल किया गया। शुक्रवार को यानी आज पूर्वाह्न में जीरकपुर के पास नाका लगाया गया। पुलिस के हाथ फरार चोर लग गया। तब जाकर पुलिस वालो के चेहरे पर खुशी लौटी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो