scriptप्रशासक वीपी सिंह बदनौर की चंडीगढ़ निवासियों से खास अपील | UT Chandigarh Administrative VP sigh badnore appeal to people | Patrika News

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की चंडीगढ़ निवासियों से खास अपील

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jun 02, 2020 06:56:51 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

बेसहारा लोगों को चंडीगढ़ में भोजन के 60 लाख पैकेट वितरित, 3.21 लाख लोगों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु

vp singh badnore

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर समीक्षा करते हुए

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगड के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने डेली वार रूम में मंगलवार को अनलॉक-1 को लेकर शहर में लोगों को मिल रही छूट को लेकर समीक्षा की। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने कहा कि शहरवासियों को दी गई छूट का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। कोरोना से लडऩे के लिए सभी लोगों को पूरी जिम्मेदारी के साथ गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी, मॉस्क का लोग सख्ती से पालन करें।
अस्पतालों में ओपीडी सुविधा चालू करें

प्रशासक ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि अंतर-राज्यीय सीमाओं पर लोगों स्क्रीनिंग जारी रहनी चाहिए। सभी को आरोग्य सेतु एप्लीकेशन डाउनलोड करने और खुद निगरानी करने व्यवस्था को यकीनी बनाए। प्रशासक ने तीन चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों को कहा कि अस्पतालों में ओपीडी सुविधाओं सुनश्चित तरीके चालू करें ताकि पिछले कई हफ्तों से इंतजार कर रहे मरीजों को समय पर अपना इलाज मिल सके।
132 यात्री विदेश से आए
अरुण कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि 132 यात्री विदेश से चंडीगढ़ आए थे और उनमें से 84 ने अपनी क्वारेंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। 48 यात्रियों का होटलों में ठहरे हुए हैं। घर जाने की अनुमति देने से पहले उन सभी का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 443 यात्री ट्रेनों द्वारा चंडीगढ़ आए हैं और स्क्रीनिंग के बाद केवल एक व्यक्ति को सकारात्मक पाया गया।
दो और श्रमिक टेन भेजेंगे
एके सिन्हा, वित्त सचिव ने कहा कि विशेष श्रमिक ट्रेन की मांग में कमी आई है, फिर भी बाकी फंसे हुए व्यक्तियों को समायोजित करने के लिए दो और ट्रेनों की योजना बनाई गई है, ताकि वे उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने मूल स्थानों की यात्रा कर सकें।
स्वच्छता पर काम
नगर निगम आयुक्त केके यादव ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बनाए रखा जा रहा है। मानसूनी बारिश के लिए नगर निगम तैयार है। पूरे शहर में आवश्यक स्वच्छता पर काम किया जा रहा है और एक विशेष जून ड्राइव का आयोजन किया गया है।
60 लाख भोजन पैकेट बांटे
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच 60,00,000 पके हुए भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। 3,21,000 लोगों ने यूट चंडीगढ़ में आरोग्य सेतु एप्लीकेशन डाउनलोड किया है।
ये आए बैठक में

बैठक में चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनोर, सलाहकार मनोज परिदा, पुलिस महानिदेशक संजय बेनीवाल, अरुण गुप्ता, प्रमुख सचिव, एके सिन्हा, वित्त सचिव, केके यादव, आयुक्त, नगर निगम और डीसी मनदीप सिंह बराड़, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के डीसी, निदेशक-पीजीआईएमईआर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और निदेशक प्राचार्य, जीएमसीएच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो