scriptजीप चालक ने चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार की बुरी गत बनाई | Vehicle checking in Chandigarh latest news in Hindi | Patrika News

जीप चालक ने चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार की बुरी गत बनाई

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jun 24, 2020 07:28:46 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

चेकिंग के दौरान कागज मांगने पर जीप भगाई, हेड कांस्टेबल का हाथ खिड़की में फंस गया, घिसटता गया

Chandigarh police

Chandigarh police

चंडीगढ़। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को एक जीप चालक को रोकना महंगा पड़ गया। हेड कॉंस्टेबल ने चालक को कागजात चेक करवाने के लिए बोला। इस पर चालक बिफर गया और हेड कॉन्स्टेबल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हेड कांस्टेबल घायल हो गया।
जीप के कागज मांगने पर बिफरा

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शहर में हो रही छिनैती की घटनाओं के चलते पुलिस अधिकारी नाका लगवाकर चेकिंग करवा रहे हैं। थाना 49 पुलिस ने सेक्टर 48 मोटर मार्केट के पास नाका लगा रखा था। नाके पर हेड कांस्टेबल वरिंदर सिंह ,कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल प्रीतम सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पुलिस आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चेक कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक जीप आई। जीप में म्यूजिक ऊंची आवाज में बज रहा था। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने जीप को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक, हेड कांस्टेबल वरिंदर सिंह के पास की तरफ अपनी जीप लेकर आ गया। हेड कॉन्स्टेबल ने चालक को गाड़ी के कागजात चेक करवाने के लिए कहा।
गहरी चोट

हेड कांस्टेबल ने अपना बाया हाथ खिड़की के अंदर किया तो चालक ने अपनी जीप को भगा दिया। हेड कांस्टेबल का हाथ खिड़की में फँस गया। हेड कांस्टेबल को जीप के साथ घिसटता गया। ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने शोर मचाया। कुछ दूर जाकर हेड कांस्टेबल वरिंदर सिंह सड़क पर गिर गया। लोग इकट्ठे हो गए। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर 32 के अस्पताल में पहुंचाया। हेड कॉन्स्टेबल के कंधे, टांग और बाजू पर काफी गहरी चोट लगी है। पुलिस ने फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो