script

यूपी, पंजाब, हरियाणा के बाद UT Chandigarh में भी Weekend lockdown, पढ़िए पूरी जानकारी

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Aug 22, 2020 09:43:43 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने देर रात्रि ट्वीट करके Weekend lockdown के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आशा जताई है कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में मदद मिलेगी।

lockdown_1.jpg

lockdown in Chandigarh

चंडीगढ़। पड़ोसी पंजाब और हरियाणा में साप्ताहंत तालांबंदी के बाद केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने भी आज से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने देर रात्रि ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने आशा जताई है कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में मदद मिलेगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर में रहें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी वीकंड लाकडाउन चल रहा है।
क्या रहेगा बंद

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में अब हर शनिवार और रविवार को सभी तरह की दुकानें और प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों को खुला रखने की अनुमति होगी। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
जरूरी था लॉकडाउन

याद रहे कि पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वीकंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन जरूरी था। चंडीगढ़ पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला से घिरा हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो