चंडीगढ़ पंजाब

एमएलए सर्वजीत कौर मानुके की गाड़ी का किसने किया पीछा…

एक कार में सवार कुछ लोगों ने पीछे से उनकी गांडी को टक्कर मारने के इरादे से पीछा किया था। उस समय मानुके एक टीवी चैनल पर बहस में भाग लेने के बाद लुधियाना से अपने पति के साथ जगरांव लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि पीछा करने वाली कार को अंधाधुध तरीके से टेढा-मेढा चलाया जा रहा था।

चंडीगढ़ पंजाबDec 07, 2019 / 05:32 pm

Devkumar Singodiya

चंडीगढ़. पंजाब की जगरांव सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक सर्वजीत कौर मानुके की गाड़ी का अज्ञात लोगों ने पीछा किया। हालांकि उनका नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद विधायक ने हमला करने के इरादे से अपनी गाडी का पीछा करने की शिकायत पुलिस को दी है।
जगरांव विधानसभा सीट लुधियाना जिले में आती है। मानुके ने कहा कि शुक्रवार रात एक कार में सवार कुछ लोगों ने पीछे से उनकी गांडी को टक्कर मारने के इरादे से पीछा किया था। उस समय मानुके एक टीवी चैनल पर बहस में भाग लेने के बाद लुधियाना से अपने पति के साथ जगरांव लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि पीछा करने वाली कार को अंधाधुध तरीके से टेढा-मेढा चलाया जा रहा था।

एसपी ने मामले को लिया गंभीरता से

मानुके ने कहा कि हमने अपनी सुरक्षा के लिए कार को चोकीमन थाने की ओर मोड दिया। पीछा करने वाली कार में चार से पांच लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में लुधियाना देहात पुलिस जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है। मुल्लनपुर के पुलिस उपाधीक्षक जीएस बैंस ने कहा कि पीछा करने वाले संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जांच की जा रही है।

 

पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.