scriptलोकसभा चुनाव के लिए युवक कांग्रेस ने कसी कमर, चार राज्यों के कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए करेंगे यह काम | youth congress activist will campaign for party in lok sabha election | Patrika News

लोकसभा चुनाव के लिए युवक कांग्रेस ने कसी कमर, चार राज्यों के कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए करेंगे यह काम

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 27, 2019 04:02:52 pm

Submitted by:

Prateek

बुधवार को यहां पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई…

(चंडीगढ): आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवक कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। संगठन के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के घोषणापत्र की जानकारी घर-घर पहुंचकर और सोशल मीडिया के जरिए आम मतदाता तक पहुंचाएंगे।

 

इस सिलसिले में बुधवार को यहां पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई। युवक कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत आने वाले 50 दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव करूणा अलावरू ने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं की राय लेकर प्रचार की रणनीति तय की।

 

करूणा अलावरू ने बताया कि कांग्रेस का ज्यादा जोर अब इस बात को लेकर है कि जो घोषणा पत्र पार्टी की तरफ से जारी किया जा रहा है उसमें शामिल तमाम बातों को जनता तक पहुंचाया जाए जिससे लोग समझ सके कि आखिर कांग्रेस किस सोच के साथ में इन चुनावों में उतर रही है। घर-घर प्रचार या फिर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक घोषणापत्र के बिन्दु पहुचाए जाएंगे। पार्टी की ओर से जारी शक्ति एप के जरिए भी फीडबैक लिया जा रहा है ताकि पता चल सके कहां पार्टी को ज्यादा काम करने की जरूरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो