scriptअन्य राज्यों से कोयम्बत्तूर आने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य | 10 days quarantine mandatory for students coming to coimbatore from ot | Patrika News

अन्य राज्यों से कोयम्बत्तूर आने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य

locationचेन्नईPublished: Sep 15, 2021 05:56:12 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

कॉलेज में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोयम्बत्तूर निगम ने अन्य राज्यों से कोवै में स्थित कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों

अन्य राज्यों से कोयम्बत्तूर आने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य

अन्य राज्यों से कोयम्बत्तूर आने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य


-केरल से आए विद्यार्थी मिले थे पॉजिटिव
कोयम्बत्तूर. कॉलेज में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोयम्बत्तूर निगम ने अन्य राज्यों से कोवै में स्थित कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को उनके संबंधित छात्रावास में दस दिनों के लिए क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। जिला प्रशासन का यह कदम उस वक्त सामने आया है जब हाल ही में सरवणापट्टी के नर्सिंग कॉलेज के 25 से अधिक विद्यार्थियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यहां जारी एक विज्ञप्ति में निगम आयुक्त राजा गोपाल सुनकारा ने बताया कि केरल से आए छात्र और छात्राओं, जो निगम सीमा के निजी संस्थान में पढऩे हैं, को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

 

परिस्थिति को देखते हुए अब अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है। वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी क्वारंटाइन अनिवार्य है। अन्य राज्यों से आए विद्यार्थियों को क्वारंटाइन नियम का पालन कराए बिना अगर कक्षाओं में शामिल किया जाता है तो ऐसा करने वाले कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रबंधन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ केरल से अपने कॉलेज लौटे कुछ छात्रों में अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर जांच के दौरान संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे थे, लेकिन बाद में उन्हें संक्रमित पाया गया।

 


-कॉलेज को नोटिस
इसी बीच निगम ने पॉजिटिव मिले विद्यार्थियों की जानकारी नहीं देने वाले कॉलेज को नोटिस जारी किया है। ऐसा करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रावास में कीटनाशक छीड़काव करने के साथ ही अप्रभावित छात्रों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो