चेन्नई एयरपोर्ट पर १२.७ लाख का सोना बरामद
चेन्नईPublished: May 15, 2019 02:33:22 pm
सीमा शुल्क विभाग की कार्रवाई
चेन्नई एयरपोर्ट पर १२.७ लाख का सोना बरामद
चेन्नई. अण्णा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के दो मामले पकड़े हैं। दोनों मामलों में १२.७ लाख रुपए का तस्करी कर लाया गया सोना बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह मदुरै निवासी वंसत जयराज (२५) शारजाह से एयर इंडिया की फ्लाइट से चेन्नई उतरा। यहां अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली तो उसके ब्लूटूथ, हेयर ड्रायर, हेयर स्टे्रटनर और घड़ी में सोना मिला जिसका वजन २३२ ग्राम था और उसकी कीमत ७.७ लाख रुपए बताई गई है। इसी प्रकार सोमवार रात को कोलंबो से एयर इंडिया फ्लाइट से चेन्नई पहुंची श्रीलंकाई यात्री फातिमा बात्तुल (४३) की अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसके पास १५४ ग्राम सोना मिला। इस सोने की कीमत ५ लाख रुपए बताई गई है। इसी प्रकार सोमवार रात को कोलंबो से एयर इंडिया फ्लाइट से चेन्नई पहुंची श्रीलंकाई यात्री फातिमा बात्तुल (४३) की अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसके पास १५४ ग्राम सोना मिला। इस सोने की कीमत ५ लाख रुपए बताई गई है।
————