चेन्नई

दीपावली के दौरान 13 लाख यात्रियों ने की बस में यात्रा

महानगर परिवहन निगम ने शुक्रवार को कहा कि दीपावली में होने वाले भीड़ भाड़ को ध्यान में रखते हुए 28 हजार 360 स्पेशल बसों का संचालन किया गया था

चेन्नईNov 20, 2020 / 02:32 pm

Vishal Kesharwani

दीपावली के दौरान 13 लाख यात्रियों ने की बस में यात्रा


-5.८४ करोड़ का उत्पन्न हुआ राजस्व
चेन्नई. महानगर परिवहन निगम ने शुक्रवार को कहा कि दीपावली में होने वाले भीड़ भाड़ को ध्यान में रखते हुए 28 हजार 360 स्पेशल बसों का संचालन किया गया था जिसमें 13 लाख 24 हजार 553 यात्रियों ने यात्रा की। यहां एमटीसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया ऑनलाइन टिकट बुकिंग के जरिए 5.८४ करोड़ का राजस्व उत्पन्न हुआ है। दीपावली के पहले 11, 12 और 13 नवंबर को 13 हजार 317 विशेष बसों का संचालन किया गया था। जिसमें से 8 हजार 753 बसों का महानगर के छह जगहों से संचालन किया गया और 3 लाख 97 हजार 553 यात्रियों ने यात्रा की।

 

इसी प्रकार से 4 हजार 564 बसों का विभिन्न जगहों के लिए संचालन किया गया जिसका 2 लाख 28 हजार यात्रियों ने लाभ उठाया। विज्ञप्ति में आगे बताया कि दीपावली के बाद 15, 16, 17 और 18 नवंबर के बीच सचालित हुए 10 हजार 414 बसों में 4 लाख 68 हजार यात्रियों ने चेन्नई के लिए यात्रा की। इसके अलावा अन्य जगहों के लिए संचालित हुई 4 हजार 629 बसों में 2 लाख 31 हजार यात्रियों ने यात्रा की। 1 लाख 21 हजार यात्रियों ने ऑनलाइन के जरिए टिकट बुकिंग की जिससे 5.८४ करोड़ का राजस्व उत्पन्न हुआ।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.