पुलिस सूत्रों ने बताया कि मईलापुर के गणेशापुरम करुणाकरण (45) और उनकी पत्नी काम पर गए थे। दम्पती की दो बेटियां है। कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण घर पर थी। गुरुवार शाम को दोनों के बीच गेम खेलते वक्त झगड़ा हो गया और वह छोटी बहन कवि प्रिया झगड़ा करने के बाद दूसरे कमरे में चली गई।
कवि प्रिया ने बड़ी बहन को डराने का प्रयास किया। उसने फांसी लगाने की धमकी देते हुए उसके दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे में फंसाने के बाद गले में डाल लिया। इसके बाद वह बहन को डराने के लिए फांसी पर लगाने की बात कहते हुए अचानक लटक गई।
बडी बहन को लगा कि कवि प्रिया उसे डराने के लिए नाटक कर रही है। एक घंटे बाद वह कमरे से नहीं निकली तो वह दूसरे कमरे में गई और बहन को फंदे पर लटकते देखकर उसके होश उड़ गए और जोर जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए और उसके अभिभावकों को सूचित किया। आनन फानन में पहुंचे अभिभावक कवि प्रिया को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना को लेकर इलाके में हर कोई स्तब्ध रह गया, वहीं बहन भी खुद को कोसते हुए रो रोकर बेसुध हो गई। मईलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।