scriptपांच सामान्य बीमारियों के नियंत्रण के लिए 14.66 करोड़ रुपए आवंटित | 14.66 crore allocated for control of five common diseases | Patrika News

पांच सामान्य बीमारियों के नियंत्रण के लिए 14.66 करोड़ रुपए आवंटित

locationचेन्नईPublished: Feb 09, 2018 11:12:00 pm

स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर नामक पांच बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए 1203…

14.66 crore allocated for control of five common diseases

14.66 crore allocated for control of five common diseases

चेन्नई।स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर नामक पांच बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए 1203 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच एवं नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। गुरुवार को राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए 14.66 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर की रोकथाम में मदद के लिए जल्द ही राज्य कैंसर नीति का मसौदा भी तैयार किया जाएगा।


निजी सार्वजनिक साझेदारी के तहत सरकार राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल एवं मदुरै स्थित राजाजी सरकारी अस्पताल के लिए पीईटी स्कैन मशीन खरीदेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने राज्य भर के 2363 चिकित्सकीय संस्थानों में गैर-संचारी रोग योजना की शुरुआत की है। इस दौरान वहां स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन, चिकित्सा शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. आर. नारायण बाबू एवं अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थेे।

सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को सात भारतीय मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। पूछताछ के लिए मछुआरों को कंकेसतुरै ले जाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को भी श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 1500 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा था। पिछले महीने भी १२ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडऩे का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया था।

उससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने लगभग २ हजार भारतीय मछुआरों पर पत्थर से हमला कर भगाया था। साथ ही उनकी ५० नौकाओं के जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इसके अलावा ९ जनवरी को रामेश्वरम और मंडपम के लगभग ३५०० मछुआरों को भी उस वक्त भगा दिया गया था जब वे कथित तौर पर कच्चतीवू में मछली पकड़ रहे थे। साथ ही उन पर पत्थर फेंक कर कुछ नौकाओं के जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो