कुख्यात अपराधी पुलिस गिरफ्त में
चेन्नई. शराब के नशे में लोगों को चाकू दिखाकर पैसे एठने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार रात की है जब चेटपेट रेलवे स्टेशन के पास वहां आने-जाने वाले लोगों से चाकू दिखाकर दोनों अवैध वसूली में लगे थे। लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। किलपॉक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला उनके नाम नागराज (२५) और अरुण कुमार (२६) है। ये दोनों किलपॉक के रहने वाले हैं। दोनों से चाकू भी जब्त कर लिया गया। इनके खिलाफ किलपॉक, अमंजीकरै समेत कई पुलिस थानों में चोरी, लूट, हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।