scriptकांचीपुरम में ओडिशा मूल की युवती का मिला हत्या किया हुआ शव, बलात्कार के बाद हत्या का संदेह | 20 years old girl raped and murdered in kanchipuram | Patrika News

कांचीपुरम में ओडिशा मूल की युवती का मिला हत्या किया हुआ शव, बलात्कार के बाद हत्या का संदेह

locationचेन्नईPublished: Jan 22, 2020 05:54:46 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

मणिमंगलम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चेन्नई.

कांचीपुरम जिले के पडपई इलाके में मंगलवार रात २० साल की कामकाजी युवती का शव उसके कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका ओडिशा मूल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली थी। जब उसके साथ यह घिनौना कृत्य हुआ। उसे नाइट शिफ्ट में काम पर जाना था। उसकी दोस्त सुबह ेपहले शिफ्ट में काम पर गई थी।

बलात्कार व हत्या का मामला
पुलिस ने बलात्कार के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। मणिमंगलम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव श्रीपेरंबदूर सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को उन्हें जानकारी मिली कि कांचीपुरम के पडपई के अननो चेरी में एक मकान में २० साल की युवती का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती कमरे में फर्श पर गिरी हुई थी। उसके शरीर में चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। शव को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया जहां जांच के बाद युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

ओडिशा मूल की रहने वाली
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमरे में दो लडकियां रहती है जो ओडिशा मूल की रहने वाली है। ये दोनों ओरगडम में ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करती है। मंगलवार को दोनों में एक युवती सुबह के शिफ्ट में काम करने गए थी और दूसरी युवती घर में थी। रात को काम से घर लौटने पर मामला प्रकाश में आया। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए श्रीपेंरंबदूर के लिए रखा गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि युवती घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस को संदेह है कि युवती का परिचित आरोपी हो सकता है लेकिन पुलिस स्थानीय इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के छवियों को खंगाल रही है। हालांकि उसने किसी को कमरे में आने दिया था या फिर कोई जबरन उसके कमरे में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसकी जांच चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो