scriptभाजपा का दावा, तीन कांग्रेस विधायक होंगे भाजपा में शामिल | 3 more Congress MLAs to quit in Puducherry | Patrika News

भाजपा का दावा, तीन कांग्रेस विधायक होंगे भाजपा में शामिल

locationचेन्नईPublished: Feb 20, 2021 10:23:58 am

भाजपा का दावा, तीन कांग्रेस विधायक होंगे भाजपा में शामिल

3 more Congress MLAs to quit in Puducherry, govt sure to lose trust vote: BJP

3 more Congress MLAs to quit in Puducherry, govt sure to lose trust vote: BJP

पुदुचेरी . तीन और कांग्रेस विधायकों के पुदुचेरी विधानसभा से इस्तीफा देने की तैयारी है। भाजपा के एक प्रमुख नेता ने शुक्रवार को दावा किया। उन्होंने कहा कि वी नारायणसामी सरकार विश्वास मत खो देगी। सदन छोड़ने वाले चार कांग्रेस विधायकों में से दो ए नमसिवायम और ई थेप्पनथन पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
केंद्र शासित प्रदेश के भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा ने कहा कि कांग्रेस के दो अन्य विधायक मल्लदी कृष्ण राव और ए जॉन कुमार भी भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष सुराणा ने कहा, दोनों भाजपा में शामिल होंगे। वे हमारे नेतृत्व से बात कर रहे हैं। सुराणा ने कहा कि वे नारायणसामी से नाखुश हैं और वे इस्तीफा देना चाहते हैं। सुराणा ने कहा कि जो कोई भी भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करता है और जो भी पुदुचेरी के विकास के लिए जुड़ना चाहता है, उनका पार्टी में स्वागत है।
नारायणसामी ने कहा कि तीन नामांकित विधायकों (सभी भाजपा) के पास विश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अगले एक हफ्ते या दस दिनों में पुदुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
………..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो