scriptतमिलनाडु में मंदिर में खुदाई से मिला 505 सोने का सिक्का, वजन 1.716 किलो | 505 gold coins found in a pot during renovation work at tiruchy Temple | Patrika News

तमिलनाडु में मंदिर में खुदाई से मिला 505 सोने का सिक्का, वजन 1.716 किलो

locationचेन्नईPublished: Feb 27, 2020 05:09:32 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

7 फीट की गहराई में एक तांबे का एक कलश दिखा। इसे जमीन से ऊपर निकालकर अधिकारियों को सूचित किया गया।

505 gold coins found in a pot during renovation work at tiruchy Temple

505 gold coins found in a pot during renovation work at tiruchy Temple

तिरुचि.

तमिलनाडु के तिरुचि मंदिर जिले में जंबुकेश्वर मंदिर से बुधवार को खुदाई के दौरान 505 सोने का सिक्का बरामद किया है। इन सिक्कों का वजन 1.716 किलो है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के थिरुवनाईकवल स्थित जम्बुकेश्वर मंदिर में बुधवार को खुदाई चल रही थी।

इसी दौरान 7 फीट की गहराई में एक तांबे का एक कलश दिखा। इसे जमीन से ऊपर निकालकर अधिकारियों को सूचित किया गया। अधिकारियों ने कलश को खोलकर देखा तो इसमें 1.716 किलोग्राम वजन के 505 सोने के सिक्का मिले।

 

सिक्के 1000 से 1200 साल पुराने हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 68 लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर प्रशासन ने सिक्कों को पुलिस को सौंप दिए। सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है।
gold_coin_01.jpg

 

प्रसिद्ध शिव मंदिर
जंबुकेश्वर मंदिर दक्षिण भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसका निर्माण 1800 साल पहले चोल वंश के राजा के कोकेंगानन ने करवाया था। यह मंदिर श्रीरंगम द्वीप पर स्थित है जहां प्रसिद्ध रंगनाथस्वामी मंदिर भी है। जंबुकेश्वर मंदिर की गणना तमिलनाडु के पांच प्रमुख शिव मंदिरों में होती है।

gold_coin_02.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो