तिरुनेलवेली पुलिस आयुक्त समेत ६ अफसरों की बदली
चेन्नईPublished: Aug 17, 2019 12:44:10 pm
Tirunelveli शहर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाने की घोषणा करने वाले पुलिस आयुक्त एन. भास्करण समेत छह पुलिस अधिकारियों की बदली कर दी गई है।
तिरुनेलवेली पुलिस आयुक्त समेत ६ अफसरों की बदली
चेन्नई. तिरुनेलवेली Tirunelveli शहर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाने की घोषणा करने वाले पुलिस आयुक्त एन. भास्करण समेत छह पुलिस अधिकारियों की बदली Transfer कर दी गई है।
गृह सचिव निरंजन मारड़ी ने शुक्रवार को तबादला सूची जारी की जिसके तहत एन. भास्करण को आइजी ऑपरेशन चेन्नई के रिक्त पद पर भेजा है। उनकी जगह तिरुनेलवेली Tirunelveli के नए पुलिस आयुक्त दीपक एम. दामोर होंगे जो विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटे हैं और प्रतीक्षा सूची में थे।
राज्य मानवाधिकार व सामाजिक न्याय State Human Rights and Social Justice के सहायक महानिरीक्षक एम. रंगराजन को चेन्नई क्राइम ब्रांच यूनिट थर्ड की एसपी निशा पात्र्तिपन की जगह भेजा गया है। निशा की बदली पेरम्बलूर Perambalur एसपी के रूप में की गई है।
पेरम्बलूर की मौजूदा एसपी दिशा मित्तल का तबादला उसी पद पर तिरुपुर tirupur हुआ है। यहां तैनात ए. कयलविझी को उलूंदूरपेट Ulundurpet बटालियन की कमांडेंट बनाया गया है।