scriptराज्य में लोकसभा चुनाव में 71.90 प्रतिशत मतदान | 71.90 percent voting in Lok Sabha elections in the state | Patrika News

राज्य में लोकसभा चुनाव में 71.90 प्रतिशत मतदान

locationचेन्नईPublished: Apr 20, 2019 04:41:07 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

-सर्वाधिक मतदान धर्मपुरी एवं सबसे कम चेन्नई साउथ में -विधानसभा उपचुनाव में 75.56 प्रतिशत मतदान

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में हुए लोकसभा चुनाव में ७१.90 प्रतिशत तथा विधानसभा उपचुनाव में 75.56 मतदान हुआ। राज्य के धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 80.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सबसे कम मतदान 56.41 प्रतिशत चेन्नई साउथ में हुआ। 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी गुरुवार को हुआ। शोलिंगर में सर्वाधिक 82.26 प्रतिशत तथा पेरम्बूर में सबसे कम 64.14 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान कई मतदाताओं की शिकायत रही कि उनके पास बूथ स्लिप नहीं था इसके कारण उनको मतदान केंद्र से बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।
साहू ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से मतदान के दिन से पहले विशेष शिविर लगाया गया था। यह शिविर उनके लिए था जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्होंने कहा कि बूथ स्लिप या वोटर स्लिप का प्रयोग आईडी कार्ड के रूप में नहीं किए जाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। आईडी कार्ड भी साथ लेकर जाना था। जिन मतदाताओं के पास बूथ स्लिप तथा आईडी कार्ड था उनको कोई दिक्कत नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम हटाने एवं जोडऩे के लिए भी 8 से 10 दिन तक विशेष शिविर लगाया गया। यह एक अवसर था। उन्होंने मतदाता सूची को चैक नहीं किया। केवल आनलाइन चैक किया गया तथा हेल्पलाइन पर काल किया गया। इसके बाद मतदान केंद्र पहुंच गए। हमने जिला कलक्टर को नाम गायब होने के कारण (अनुपस्थिति या स्थानांतरण) का पता लगाने के लिए कहा है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में थे और उनके पास पहचान पत्र था उन्हें वोट देने दिया गया। उन्होंने कहा कि 2.05 करोड़ पुरुष तथा 2.11 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके साथ ही 1,011 ट्रांसजेंडर ने भी वोट डाले। चेन्नई नार्थ में 63.47 तथा चेन्नई सेंट्रल में 59.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नथमेडु मतदान केंद्र पर कथित बूथ कैप्चर करने के मामले में उन्होंने कहा कि जिला चुनाव अधिकारी से विशेष रिपोर्ट मांगी गई है। कन्याकुमारी जिला कलक्टर से भी नाम हटाने, ईवीएम, वीवीपैट के मामलों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। इसे ईसीआई को भेजा जाएगा। आब्जर्वर भी अपनी अंतिम रिपोर्ट देंगे। आब्जर्वर की टिप्पणी पर भी विचार किया जाएगा।
————-

संसदीय क्षेत्र मतदान प्रतिशत
तिरुवल्लूर 71.68
चेन्नई नॉर्थ 63.48
चेन्नई साउथ 56.34
चेन्नई सेंट्रल 58.69
श्रीपेरुम्बदूर 61.64
कांचीपुरम 73.86
अरक्कोणम 78.17
कृष्णगिरि 75.59
धर्मपुरी 80.49
तिरुवण्णामलै 77.49
आरणी 78.97
विल्लुपुरम 78.22
कल्लकुरिची 78.38
सेलम 77.33
नामक्कल 79.98
ईरोड 72.65
तिरुपुर 72.94
नीलगिरि 73.69
कोयम्बत्तूर 64.00
पोल्लाची 70.78
दिंडीगुल 75.00
करूर 79.11
तिरुचिरापल्ली 68.89
पेरम्बलूर 78.70
कडलूर 73.64
चिदम्बरम 77.72
मईलाडुतुरै 73.56
नागपट्टिनम 76.43
तंजावुर 72.48
शिवगंगा 69.34
मदुरै 65.83
तेनी 74.75
विरुदुनगर 72.01
रामनाथपुरम 67.85
तुत्तुकुड़ी 69.03
तेनकाशी 70.98
तिरुनेलवेली 66.71
कन्याकुमारी 69.80
इस प्रकार राज्य में कुल 28896279 पुरुष 29540800 महिला तथा 5688 ट्रांसजेंडर समेत 58442767 मतदाता थे। इनमें से कुल पुरुष 20727179 महिला 21296722 तथा 1066 ट्रांसजेंडर समेत 42024784 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के लिए सर्वाधिक मतदान पेरम्बलूर लोकसभा क्षेत्र के कुलितलै विधानसभा क्षेत्र में 85.77 प्रतिशत हुआ। सबसे कम साउथ चेन्नई के मईलापुर विधानसभा क्षेत्र में 54.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो