scriptसात दिन की हड़ताल के बाद वापस लौटे ९७ प्रतिशत शिक्षक | 9 7 percent teachers returned after a seven-day strike | Patrika News

सात दिन की हड़ताल के बाद वापस लौटे ९७ प्रतिशत शिक्षक

locationचेन्नईPublished: Jan 30, 2019 03:06:12 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

-राज्य सरकार की चेतावनी के बाद -१२ सौ से अधिक शिक्षक निलंबित

day,Teachers,strike,returned,seven,percent,

सात दिन की हड़ताल के बाद वापस लौटे ९७ प्रतिशत शिक्षक

चेन्नई. राज्य सरकार की सख्त चेतावनी और मद्रास हाईकोर्ट की अपील के बाद अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे जैक्टो-जिओ के कर्मचारियों में ९७ प्रतिशत शिक्षक मंगलवार को काम पर वापस लौट गए। अधिकारियों के दावे के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने हड़ताली शिक्षकों को निर्देश दिया था कि सभी शिक्षक जिला शिक्षा विभाग के प्रमुखों के पास सुबह ९ बजे तक रिपोर्ट करें। चेतावनी के बाद कुल ९७ प्रतिशत शिक्षक काम पर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि अस्थाई शिक्षकों के भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को १ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा सोमवार को गिरफ्तार हुए ६०२ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक रामेश्वर मुरुगन ने निलंबन का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही ४५० शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है।
पत्रकारों से बातचीत में चेन्नई के मुख्य शिक्षा अधिकारी तिरुवलरचेलवी ने बताया कि शिक्षक वापस आ गए हैं और सामान्य रूप से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों पर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से तमिलनाडु शिक्षक संगठनों की संयुक्त कार्रवाई परिषद और सरकारी कर्मचारी संगठन (जैक्टो-जिओ) द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल की जा रही थी। लगातार चेतावनी के बाद भी जब शिक्षक वापस नहीं लौटे तो राज्य सरकार ने ४५० से अधिक शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया था। साथ ही उनकी जगह पर अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो