करुणानिधि की प्रतिमा स्थापित करने के विरोध में भाजपा के 90 सदस्य हुए गिरफ्तार
सिटी पुलिस ने बुधवार को सीमक्कल के वीओसी प्रतिमा के पास राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम. करुणानिधि की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने पर भाजपा

-बाद में सभी को छोड़ दिया गया
मदुरै. सिटी पुलिस ने बुधवार को सीमक्कल के वीओसी प्रतिमा के पास राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम. करुणानिधि की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने पर भाजपा के 90 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीमक्कल के पास सुबह भाजपा के 100 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और प्रतिमा स्थापित होने वाली जगह पर जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बीच में ही सभी को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा की स्थापना के खिलाफ नारेबाजी कर रोड रोको प्रदर्शन किया।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सीमक्कल शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले हिस्सों में से एक है और प्रतिमा वाहनों की आवाजाही प्रभावित करेगी। शहर के किसी अन्य स्थान पर प्रतिमा की स्थापना करनी चाहिए। लाख समझाने के बाद भी जब प्रदर्शन नहीं रोका गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। उसके बाद शाम को डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने प्रतिमा का अनावरण किया।
अब पाइए अपने शहर ( Chennai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज