scriptकेरोसिन के दीपक से झोपड़ी में लगी आग, सो रही महिला झुलसी | A fire in a cottage from the lamps of kerosene | Patrika News

केरोसिन के दीपक से झोपड़ी में लगी आग, सो रही महिला झुलसी

locationचेन्नईPublished: Mar 07, 2019 03:15:22 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– हालत गंभीर

चेन्नई. ओटेरी की धोबीखाना स्ट्रीटमें एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही २८ वर्षीया झुलस गई। उसके पति ने उसे कीलपॉक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महिला ७७ प्रतिशत झुलस गई है। झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश और उसकी पत्नी नंदिनी (२8) धोबीखाना स्ट्रीट में रहते हैं। मंगलवार रात दोनों सो रहे थे। नंदिनी घर में केरोसिन का दीपक जलाकर सो रही थी। उसी दौरान दीपक गिर गया और उसकी बत्ती से नंदिनी के कपड़ों में आग लग गई। जब नंदिन संभलती आग पूरी झोपड़ी में फैल गई । आग लगी देख वह जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन तब तक वह आग की चपेट में आ गई। उसे आग से घिरी देख पति भी के जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिससे वहां पड़ोसी पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पर पाया। बाद में एम्बुलेंस से नंदिनी को केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार नंदिनी काफी झुलस गई है।
———–

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो