scriptमुख्यमंत्री ने विजयकांत से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली | Actor-turned-politician Vijayakanth donates Rs 10 lakh to Tamil Nadu | Patrika News

मुख्यमंत्री ने विजयकांत से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

locationचेन्नईPublished: Jul 11, 2021 05:52:30 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को डीएमडीके संस्थापक अध्यक्ष अभिनेता विजयकांत से उनके सालिग्रामम स्थित

मुख्यमंत्री ने विजयकांत से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने विजयकांत से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली


चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को डीएमडीके संस्थापक अध्यक्ष अभिनेता विजयकांत से उनके सालिग्रामम स्थित आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएमडीके सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार बैठक थी और इसमें किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों से विजयकांत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

 

बैठक के दौरान विजयकांत ने स्टालिन को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दस लाख का चेक प्रदान किया। सत्ता में आने के बाद स्टालिन का विजयकांत के आवास का यह दौरा पहला दौरा था। इससे पहले चुनाव परिणाम आने के तत्काल बाद पार्टी विधायक और स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने विजयकांत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी।

 


उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में डीएमडीके ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। लेकिन गत विधानसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर उत्पन्न हुई समस्या के बाद डीएमडीके ने एआईएडीएमके का गठबंधन छोड़ दिया था। बाद में पार्टी ने दिनकरण के नेतृत्व वाली पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि सभी सीटों से पार्टी को हार ही मिली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो