scriptडीएमके के पूर्व विधायक वी.पी दुरैसामी बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष | Actors Namitha, Gayathri Raghuram among BJPs new officer-bearers in T | Patrika News

डीएमके के पूर्व विधायक वी.पी दुरैसामी बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

locationचेन्नईPublished: Jul 03, 2020 03:26:48 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

»डीएमके के पूर्व विधायक और उपमहासचिव वी.पी. दुरैसामी, जो कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डीएमके के पूर्व विधायक वी.पी दुरैसामी बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

डीएमके के पूर्व विधायक वी.पी दुरैसामी बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष


-एम मुरुगन ने पार्टी के नए उपाध्यक्षों व महासचिवों को किया नियुक्त
चेन्नई. डीएमके के पूर्व विधायक और उपमहासचिव वी.पी. दुरैसामी, जो कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नैयर नागेन्द्र और आठ अन्य लोगों को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इतना ही नहीं बल्कि राज्य सचिव केटी राघवन, जीके सेल्वकुमार, कारु नागराजन और आर. श्रीनिवासन को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। सूत्रोंं के अनुसार पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और पार्टी में उनके समर्थकों को साइड कर दिया गया है। यह नैयर नागेन्द्र के लिए भी एक बड़ा झटका है क्योंकि वे प्रदेश अध्यक्ष पद के दौड़ में थे और वे महासचिव पद की उम्मीद कर रहे थे। अभिनेत्री गायत्री राघुराम, जिन्हें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने 2018 में पार्टी से बाहर कर दिया था, को पार्टी की सांस्कृतिक शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिनेत्री नमिता को राज्य का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। पिछले साल नवंबर में जेपी. नड्डा की उपस्थिति में नमिता भाजपा में शामिल हुई थी। पोल कनगराज को पार्टी के कानूनी विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वेलूर के पूर्व मेयर और एआईएडीएमके पदाधिकारी पी. कार्तिकेयानी को राज्य महासचिवों में से एक नियुक्त किया गया है।

 

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एल. मुरुगन ने बताया कि वनती श्रीनिवासन, एम. चक्रवर्ती, केएस. नरेंद्र, एम. मुरुगानंदन, एमएन राजा, एमआर महालक्ष्मी, कनग सभापति और पुराच्ची कविदासन समेत अन्य लोग पार्टी के नए उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा राज्य के युवा विंग के अध्यक्ष विनोज पी. सेल्वम, आइटी विंग अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार और राज्य मीडिया विंग के अध्यक्ष एएनएस प्रसाद के पद में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआर शेखर को पार्टी का राज्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नीलगिरी, सेलम वेस्ट और कड्लूर इस्ट समेत अन्य इलाकों के लिए नए जिला प्रमुखों की भी नियुक्ति हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो