scriptदान, सत्संग और संयम अपनाएं | Adopt charity, satsang and restraint | Patrika News

दान, सत्संग और संयम अपनाएं

locationचेन्नईPublished: Apr 24, 2019 11:45:55 pm

आवड़ी जैन स्थानक में विराजित श्रुतमुनि ने कहा हमारा भाग्य है कि हमने आर्यक्षेत्र में जन्म लिया, जैन धर्म मिला, सब कुछ संपन्न मिला, यदि ये सब…

Adopt charity, satsang and restraint

Adopt charity, satsang and restraint

चेन्नई।आवड़ी जैन स्थानक में विराजित श्रुतमुनि ने कहा हमारा भाग्य है कि हमने आर्यक्षेत्र में जन्म लिया, जैन धर्म मिला, सब कुछ संपन्न मिला, यदि ये सब मिला है तो हमें सबसे पहले अपने जन्मदाता माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। उसके बाद सम्यकत्वदाता एवं सत्य का मार्ग बताने वालों की सेवा करने से सौभाग्य जगता है। तीसरा जीवों का दाता, जीवन व्यवहार का निर्वाह करने वालों से निस्वार्थ भाव एवं विनम्रता से, आदर व परोपकार का कार्य करने से, सत्संग व साधु-संतों के समागम में जाने से, वैराग्य, त्याग, पच्छखान, नियम से भी सौभाग्य प्राप्त होता है।

देव दुर्लभ जन्म हमें मिला है। दान, सत्संग और संयम भी अपनाना चाहिए। धर्मसभा में साध्वी पूर्णायशा भी उपस्थित थी। इसके अलावा दिलीप बोहरा, रणजीत बाफणा, पदमचंद आंचलिया व शीतल खिंवसरा भी उपस्थित थे। संचालन हीराचंद रांका ने किया। मुनिगण यहां से प्रस्थान कर पट्टाभिराम जैन भवन पहुंचेंगे।

संस्कारों व अच्छे चरित्र का निर्माण शिक्षा से ही संभव

यहां वानियम्बाड़ी स्थित श्री मरुधर केसरी जैन महिला महाविद्यालय में ज्ञानमुनि एवं लोकेशमुनि के सन्निध्य में मंगलवार को 24वां वार्षिकोत्सव हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए ज्ञानमुनि ने कहा शिक्षा जीवन के विकास का महत्वपूर्ण सूत्र है।

शिक्षा से ही संस्कारों व अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। शिक्षा जीवन को सजाती, संवारती और विवेकशील बनाती है एवं इससे सकरात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कहा जो शिक्षा शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास करती हो वही वास्तविक सच्ची शिक्षा है।

वर्तमान में लोग शिक्षित तो हो रहे हैं लेकिन नैतिकता का ह्रास हो रहा है। छात्राएं शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। गुणों को ग्रहण करें अवगुणों को छोडें़। समारोह में कालेज अध्यक्ष विमलचंद जैन एवं सचिव लिखमीचंद जैन ने शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. एम.सेंदिलराज, वाइस प्रिंसिपल सी. नित्या भी उपस्थित थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो