scriptहेलमेट नहीं पहनने पर अधिवक्ता पर लगाया जुर्माना, महिला कांस्टेबल पर किया हमला | advocate not wearing helmet, attack on woman constable | Patrika News

हेलमेट नहीं पहनने पर अधिवक्ता पर लगाया जुर्माना, महिला कांस्टेबल पर किया हमला

locationचेन्नईPublished: Mar 26, 2019 01:23:21 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

महानगर में एक महिला पर महिला पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में एक अधिवक्ता पर मामला दर्ज किया है।

advocate,attack,Woman,constable,Not,Helmet,wearing,

हेलमेट नहीं पहनने पर अधिवक्ता पर लगाया जुर्माना, महिला कांस्टेबल पर किया हमला

चेन्नई. महानगर में एक महिला पर महिला पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में एक अधिवक्ता पर मामला दर्ज किया है। आरोपी अधिवक्ता ने कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला किया क्योंकि अधिवक्ता ने उसे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण रोका था। घटना शनिवार को मईलापुर में हुई। दरअसल मईलापुर यातायात पुलिस विंग की महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता को बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते देख रोका और 100 रुपए का जुर्माना भरने को कहा है। इस पर आरोपी ने कहा कि वह एक वकील है। लेकिन कांस्टेबल ने कहा कि उसे जुर्माने के बिना आगे जाने दिया जाना चाहिए। कांस्टेबल ने वाहन का पंजीकरण नंबर लिख लिया। उसने 100 रुपए के जुर्माने की रसीद भी बना दी। इसके बाद, आरोपी ने कांस्टेबल को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह जुर्माना नहीं भरेगी। कांस्टेबल ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही एक और पुलिसकर्मी वहां आई। दोनों ने आरोपी को पुलिस स्टेशन चलने को कहा। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया, इस दौरान अधिवक्ता ने कांस्टेबल की कॉलर पकड़ ली। इस पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। यह देख वहां पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको समझाने की कोशिश की।
आरोपी यह कहती रही कि वह मद्रास उच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की असिस्टेंट है लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। कांस्टेबल पर हमला करने के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस हाथापाई में कांस्टेबल को मामूली चोटें लगी, उसे उपचार के लिए रॉयपेट्टा अस्पताल भेजा गया। यह पहली बार नहीं है जब कानून व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में पुलिस अधिकारी पर हमला किया गया हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो