script

तमिलनाडु में कल लगेगा इस साल का पहला सम्पूर्ण लॉकडाउन, बेवजह घर से बाहर न निकले

locationचेन्नईPublished: Apr 24, 2021 03:04:38 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।

Amid rapid surge in covid19 cases, complete lockdown in TN tomorrow

Amid rapid surge in covid19 cases, complete lockdown in TN tomorrow

चेन्नई.

तमिलनाडु में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चेन तोडऩे के लिए 25 अप्रैल यानी कल रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। रविवार को वीकेंड लॉकडाउन इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोडकऱ सभी बाजार बंद रहेंगे। चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोडकऱ सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे।

केवल स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित होंगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। इसी के साथ लापरवाही पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।


क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
– रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।

– पुलिस विभाग कई टीमों का गठनकर स्थितियों पर नजर रखेगी। वहीं अन्य विभाग लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

– मास्क न लगाने पर जुर्माना देना होगा।

– आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को पास जारी किए जाएंगे।

-रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी होगी।

– मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

– साप्ताहिक बंदी के साथ ही नाइट कफ्र्यू जारी रहेगा। इस दौरान नाइट कफ्र्यू के नियम भी लागू रहेंगे।

– शहर के मुख्य सडक़ों पर पर बेरिकेड्स लगाए जाएंगे
इसके अलावा चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, लोगों के अनावश्यक घूमने को रोका जाएगा

– सभी मांस की दुकानें, मछली बाजार, सब्जी की दुकानें, सिनेमा थिएटर, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

एक दिन में 13 हजार से ज्यादा नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना वायरस बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुका है। शुक्रवार को राज्य में 13776 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 78 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 95,048 हो चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो