scriptभाजपा के राज्य उपाध्यक्ष मिले कोरोना पॉजिटिव | Annamalai, BJP's Aravakurichi candidate, tests positive for Covid-19 | Patrika News

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष मिले कोरोना पॉजिटिव

locationचेन्नईPublished: Apr 11, 2021 06:31:28 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष और अरवाकुरिचि के पार्टी उम्मीदवार के.अन्नामलै को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष मिले कोरोना पॉजिटिव

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष मिले कोरोना पॉजिटिव


चेन्नई. भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष और अरवाकुरिचि के पार्टी उम्मीदवार के.अन्नामलै को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्वीट कर अन्नामालै ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे पास रहे लोगों से मै आग्रह करता हूं कि लक्षण दिखने पर कोरोना परीक्षण करा लें। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में ही अन्नामालै भाजपा में शामिल हुए थे।

 

उसके तत्काल बाद उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डीएमके उम्मीदवार मोनजानुर आर. एलंगो के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। अपने चुनावी प्रचार के दौरान अन्नामालै ने डीएमके उम्मीदवार सेंथिल बालाजी को धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि सेंथिल बालाजी जैसे लोगों को मै गिरा कर अगर कीक मारुं तो पूरे दांत बाहर आ जाएंगे।

 

मामले के बाद डीएमके द्वारा मिली शिकायत के आधार पर करुर पुलिस ने अन्नामालै के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। अन्नामालै से पहले राज्य के विभिन्न पार्टी के कई अन्य उम्मीदवारों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। इसमें डीएमके महासचिव दुरैमुरुगन और सांसद कनिमोझी समेत अन्य नेता भी शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो