scriptशिविर में संस्कार पर उद्बोधन | Announcement on rites in camp | Patrika News

शिविर में संस्कार पर उद्बोधन

locationचेन्नईPublished: May 18, 2019 12:25:42 am

ताम्बरम श्री संघ के तत्वावधान में साध्वी सिद्धिसुधा की प्रेरणा से गुरु गणेश बाल संस्कार शिविर प्रारंभ हुआ। करीबन 160 बालक बालिकाओं ने शिविर…

Announcement on rites in camp

Announcement on rites in camp

चेन्नई।ताम्बरम श्री संघ के तत्वावधान में साध्वी सिद्धिसुधा की प्रेरणा से गुरु गणेश बाल संस्कार शिविर प्रारंभ हुआ। करीबन 160 बालक बालिकाओं ने शिविर में हिस्सा लिया। शिविर 21 मई तक रहेगा। शुक्रवार को साध्वी ने उद्बोधन में कहा यह शिविर बच्चों के विकास को लक्ष्य में रख़कर आयोजित किया गया है जिसमें धार्मिक ज्ञान के साथ साथ हमारे संस्कार संस्कृति को उजागर किया जाएगा।

पाश्चात्य संस्कृति के अनुकरण से हमारी भारतीय संस्कृति का ह्रास हो रहा है। शिविर में बालक बालिकाओं को अध्यापन कराने के लिए साध्वी के साथ में दक्षिण भारत स्वध्याय संघ से भी शिक्षक सेवा देने उपस्थित हुई हैं। ताम्बरम श्री संघ के अध्यक्ष खीमराज गांधी ने बालक बालिकाओं में बैग तथा अन्य सामग्री वितरित की। शिविर में मोहनलाल खिंवसरा, विजयराज गांधी, रमेश गांधी, दिनेश भलगट, खेमचंद बोहरा का सहयोग सराहनीय है।

लॉरी-कार की भिड़ंत में छह जनों की मौत

यहां कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की लोगों की मौत हो गई। कुलितलै के पास शुक्रवार को नेशनल हाईवे संख्या ८१ पर यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दो जने गम्भीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए तिरुचि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कृष्णमूर्ति (७०), अरुणा (५०), सुशांत कृष्णा (२), जसवंत (२), किशोर (१२) के रूप में की गई है। यह परिवार करूर जिले से तिरुचि के मुसिरि धार्मिक यात्रा के लिए जा रहा था। इसी दौरान महादनपुरम में पोइगैपुदुर के पास कार सामने से आ रही लॉरी से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही लालपेट्टै पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर इलाज से पहले ही तीन जनों की और मौत हो गई।

गोमती (२४) और शिव कुमार (३५) जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दुर्घटना के मूल कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लॉरी चालक मुरुगेशन (२७) ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो