चेन्नई

कोयम्बत्तूर की एक और उपलब्धि ,टीएनएयू बीज केंद्र देश में सर्वश्रेष्ठ

समारोह कराइकल में कृषि और अनुसंधान संस्थान के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में आयोजित किया गया था

चेन्नईMay 14, 2018 / 12:44 pm

Arvind Mohan Sharma

कोयम्बत्तूर. कोयम्बत्तूर स्थित तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता कायम की है। यहां के बीज केन्द्र को देश में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। पांडिचेरी के कराइकल में आयोजित अखिल भारतीय अनुसंधान परियोजना (बीज) की हाल ही में संपन्न वार्षिक बैठक में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय को देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केंद्र के रूप में स मानित किया गया था। बैठक व समारोह कराइकल में कृषि और अनुसंधान संस्थान के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में आयोजित किया गया था। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से स बद्ध सभी राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों भाग लिया। कोय बत्तूर स्थित तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के बीज केंद्र को प्रौद्योगिकी अनुसंधान में अपनी शोध उत्कृष्टता के लिए स मानित किया गया था। पूरे देश में 24 बीज केन्द्र हैं। यह पुरस्कार पांडिचेरी के कृषि मंत्री आर कमलकनन ने कोय बत्तूर बीज केन्द्र के विशेष अधिकारी डॉ पी. सेल्वराजजू को प्रदान किया। समारोह में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक भी मौजूद थे।
 

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवाओं की मौत
कोयम्बत्तूर. शहर के निकटवर्ती तड़ागम गांव में शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवा मजदूरों की मौके पर ही मौैत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा सुबह करीब १० बजे यहां से करीब २० किलोमीटर दूर वीरापांड़ी जंक्शन पर हुआ। ट्रक में तड़ागम से ईटें भरी हुई थी और वह शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर दो मजदूर राजेन्द्रन व गणेशन भी अपने काम पर जाने के लिए निकले। वीरापंड़ी जंक्शन पर हुई टक्कर में बाइक ट्रक के पहिए के नीचे की ओर घुस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी उम्र करीब ३५ साल है। खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शवों को कोय बत्तूर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोपहर तक पोस्टमार्टम के बाद शव दोनों के परिजनों को सौंप दिए गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.