scriptमुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ली जानकारी | AP CM YS jagan heads to nellore to inspect flood hit area | Patrika News

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ली जानकारी

locationचेन्नईPublished: Dec 03, 2021 08:16:27 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

मुख्यमंत्री जोन्नावाड़ा के पास पेन्ना नदी से क्षतिग्रस्त हुए इलाके की फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के किसानों से बात की और नुकसान की जानकारी ली।

AP CM YS jagan heads to nellore to inspect flood hit area

AP CM YS jagan heads to nellore to inspect flood hit area

नेल्लोर.

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को नेल्लोर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के देवरपालयम पहुंचे और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सडक़ों व फसलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों का खयाल रखने का वादा किया। देवरपालयम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए इलाकों की लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भारी बारिश एवं बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया।

साथ ही उनको जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याओं की याचिकाएं दी। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यहां से मुख्यमंत्री जोन्नावाड़ा के पास पेन्ना नदी से क्षतिग्रस्त हुए इलाके की फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के किसानों से बात की और नुकसान की जानकारी ली।

मेनुबेली में खेतों में क्षतिग्रस्त फसलें देखी
मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने पेनुबेली में क्षतिग्रस्त सडक़ों, स्कूलों और खेतों में क्षतिग्रस्त हुई फसलों का निरीक्षण किया। साथ ही इलाके में हुए नुकसान की पूरी जानकारी ली। इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री से विभिन समस्याओं को लेकर अर्जी सौंपी। मुख्यमंत्री यहां से भगतसिंह कॉलोनी पहुंचे जहां निरीक्षण कर वहां बाढ़ से प्रभावित घरों एवं उनके परिवारों से बात की और सरकार द्वारा पूरी सहायता का आश्वासन दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो