scriptविधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे : रजनीकांत | Assembly by-elections will not fight: Rajinikanth | Patrika News

विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे : रजनीकांत

locationचेन्नईPublished: Mar 11, 2019 03:39:32 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि वे राज्य में २० विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेंगे।

elections,Rajinikanth,Assembly,fight,Not,By,

विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे : रजनीकांत

चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि वे राज्य में २० विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। यहां हवाइअड्डे पर पत्रकारों से वार्ता में रजनीकांत ने कहा राज्य की जनता को जलसंकट से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने वाली पार्टी को ही अपना कीमती मत देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नीत केन्द्र और एआईएडीएमके नीत राज्य सरकार के साथ गठबंधन करने वाली अफवाहों का खंडन करते हुए हाल ही रजनीकांत ने कहा था कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य विधानसभा चुनाव है और उसी पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने इस चुनाव में किसी पार्टी को समर्थन देने की भी योजना नहीं बनाई है। उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तस्वीर या उनके रजनी मक्कल मंड्रम के ध्वज का इस्तेमाल नहीं करने का भी आग्रह किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो