scriptतमिलनाडु में कोरोना वायरस से 20 डॉक्टरों की हुई है मौत | At least 20 doctors in Tamil Nadu have died due to Covid-19 | Patrika News

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से 20 डॉक्टरों की हुई है मौत

locationचेन्नईPublished: Aug 06, 2020 06:19:15 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

-बुजुर्ग डॉक्टरों के लिए कहर बना कोरोना – 95 फीसदी मृतकों की उम्र 50 से ज्यादा

Tamilnadu News

Tamilnadu News

चेन्नई.

तमिलनाडु में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी तादाद में स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे है। तमिलनाडु में कोरोना ने डॉक्टरों पर भी कहर बरपाया है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण अबतक 20 डॉक्टरों की जान ले चुका है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की राज्य इकाई द्वारा एकत्र आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में मार्च से अब तक 20 डॉक्टर कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। मृतक डॉक्टरों में से अधिकांश चेन्नई, मदुरै और अन्य दक्षिणी जिलों से है। हालांकि राज्य के पश्चिमी जिलों में मौतों की संख्या कम है। आईएमए की तमिलनाडु इकाई ने राज्य सरकार को 20 डॉक्टरों का विवरण प्रस्तुत किया। मरने वाले डॉक्टरों में लगभग वो ही है जो निजी और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे थे और उन्होंने खुद को विभिन्न जिलों में संबंधित आईएमए शाखाओं के साथ पंजीकृत कर रखा था।

हालांकि आईएमए के राज्य सचिव एके रविकुमार का मानना है कि मृतक डॉक्टरों की संख्या ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कहा, ***** प्रदेश में आईएमए से जुड़े डॉक्टर साइमन की मौत सबसे पहले दर्ज की गई थी। उसके बाद हमने कोरोना वायरस के कारण होने वाली सभी डॉक्टरों की मौतों का डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया। अब तक, 20 डॉक्टरों ने कोविड-19 के आगे घुटने टेक दिए हैं।

हालांकि, मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि हमने केवल उन डॉक्टरों की एक सूची प्रस्तुत की है, जिनके परिजनों ने हमें मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज प्रदान किए हैं। हम अन्य डॉक्टरों का भी विवरण एकत्र कर रहे हैं जिन्होंने कथित तौर पर वायरस के कारण दम तोड़ दिया था।

लेकिन इन आंकड़ों में भी एक चिंताजनक बात सामने आई है। 20 में से 19 डॉक्टरों की उम्र 50 साल से ज्यादा था। राज्य सचिव के मुताबिक 50 वर्ष से ज्यादा आयु के डॉक्टर अधिक कमजोर होते हैं। उन्होंने कहा, सूची में कोरोना वायरस से मरने वाला सबसे कम उम्र का डॉक्टर 43 वर्षीय व्यक्ति था। अन्य सभी डॉक्टर 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो