scriptजैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कहा, राजस्थान में अभी चुनाव कराएं जाएं तो 150 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा | Avinash Gehlot BJP MLA Jaitaran | Patrika News

जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कहा, राजस्थान में अभी चुनाव कराएं जाएं तो 150 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

locationचेन्नईPublished: May 26, 2022 11:35:39 pm

जैतारण विधायक अविनाश गहलोत का स्वागत समारोह
 

 Avinash Gehlot BJP MLA Jaitaran

Avinash Gehlot BJP MLA Jaitaran

Avinash Gehlot BJP MLA Jaitaran: राजस्थान के जैतारण से भाजपा विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि हम जीवन में जितना विनम्र बनेंगे उतना ही सफलता के पायदान पर चढ़ते जाएंगे। विनम्रता हमें सम्मान दिलाती है। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।
विधाय़क गहलोत यहां कोवूर में श्री राजस्थानी माली (सैनी) समाज की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हम हिन्दु सनातन संस्कृति को आगे ले जाने में कामयाब हुए हैं। देश आज विश्व की आर्थिक ताकत बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जैतारण विधायक ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तो अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीब के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में हमें सोचना होगा कि हमारा भला कौन कर सकता है। हम इस पर मंथन करें। विधायक ने कहा कि यदि राजस्थान में आज विधानसभा के चुनाव कराएं जाएं तो भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में है।
प्रवासियों के सुख-दुख में साथ
गहलोत ने विश्वास दिलाया कि बर-बिलाड़ा रेलवे लाइन की डिमांड को लेकर वे रेल मंत्री से मिले थे। इसके लिए रेल मंत्री ने सर्वे करवाने का भरोसा दिया हैं। इसके साथ ही दक्षिणी राज्य़ों के लिए रेल के फेरे बढ़ाने की मांग भी रेल मंत्री से की गई हैं। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में हम जरुर जाएं। यहां अनुशासन का पाठ पढ़ने एवं समय की महत्ता को जानने का अवसर मिलता है। यहां किसी तरह का कोई जातिवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वे प्रवासियों के सुख-दुख में हर समय साथ है। प्रवासी कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रवासियों के सामाजिक सेवा कार्यों की ताऱीफ की।
हवाई अड्डे पर स्वागत
राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता दिलीपसिंह उदावत, भजन कलाकार रमेश माली, समाजसेवी राजूराम गहलोत ने भी अपने विचार रखे। श्री राजस्थानी माली (सैनी) समाज के अध्यक्ष बाबूलाल सांखला, उपाध्यक्ष बद्रीलाल गहलोत समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। इससे पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर विभिन्न प्रवासी समाज एवं संगठनों की ओर से विधायक का स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से कोवूर के बीच रामकरण भाटी नागलकेनी के निवास पर भी विधायक अविनाश गहलोत का साफा, साल व माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो