दरअसल, थाने में पदस्थ महिला कांस्टेबल विष्णुप्रिया वेलूर की रहने वाली है लेकिन ड्यूटी की वजह से अपने ससुराल और मायके से दूर चेन्नई में रहती है। और प्रेग्नेंसी की वजह से महिला कांस्टेबल मायके नहीं जा पा रही थी। ऐसे में वो बेहद उदास थी।
वहीं, जब पुलिस इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने महिला को हर तरह की मदद और पारिवारिक माहौल देने के निर्देश दिए और अपने कर्तव्यो का पालन करते हुए गोद भराई की रस्म थाने में करने को कहा। फिर क्या था पूरे थाना स्टाफ ने बड़े उत्साह से महिला की गोदभराई की रस्म अदा करने का निर्णय लिया। और कई तरह के व्यंजन तैयार किए गए। गोद भराई की रस्म पूरी की गई।