चेन्नई

बणी-ठणी से निखरेगी कला व संस्कृति, महिलाओं को मिलेगा मंच

बणी-ठणी से निखरेगी कला व संस्कृति- महिलाओं को मिलेगा मंच- सभी महिला संगठनों को एक छत के नीचे मिलेगी सुविधाएं

चेन्नईAug 03, 2021 / 12:30 am

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Urmila Saraf

चेन्नई. महिलाओं को कला-संस्कृति के परिचित कराने के साथ ही उन्हें मंच मुहैया करने के मकसद से बणी-ठणी का गठन किया जाएगा। बणी-ठणी एक महिलाओं का क्लब होगा। जिसमें सभी महिला संगठनों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत मनोरंजन एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाया दिया जाएगा। हर आयु वर्ग की महिलाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। बणी-ठणी के लिए मंच तैयार कर रही उर्मिला सराफ ने बताया कि कई महिलाओं को अपनी अभिव्यक्ति के लिए मंच नहीं मिल पाता। ऐसे में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती। ऐसी महिलाओं को इस मंच के माध्यम से आगे लाया जाएगा। विभिन्न महिला संगठनों को भी इस क्लब से जोड़ा जाएगा। विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को हूनर को उभारा जाएगा। साथ ही संस्कृति से परिचित कराने एवं सामाजिक गतिविधियों के जरिए समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने का प्रयास किया जाएगा। सराफ ने बताया कि लम्बे समय से इस तरह के क्लब की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.