चेन्नई

नशे में झगड़ा करने वाले की कैशियर ने की हत्या

तस्माक की दुकान से लगे बार में नशे की हालत में झगड़ा करने वाले एक 22 वर्षीय युवक की बार कैशियर ने हत्या कर दी।

चेन्नईFeb 13, 2019 / 12:33 pm

PURUSHOTTAM REDDY

नशे में झगड़ा करने वाले की कैशियर ने की हत्या

मदुरै. तस्माक की दुकान से लगे बार में नशे की हालत में झगड़ा करने वाले एक 22 वर्षीय युवक की बार कैशियर ने हत्या कर दी।
हत्या सोमवार रात 11.30 बजे के लगभग के पुदुर पुलिस चौकी के पास हुई। मृतक की पहचान शिवा के तौर पर हुई है। वह पेशे से कार चालक था। शिवा तस्माक के बार में नियमित रूप से जाता था। उसका मुफ्त के स्नैक्स को लेकर वहां के कैशियर दक्षिणमूर्ति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाली रात भी कैशियर ने उसे स्नैक्स देने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों में बहस हुई। शिवा ने अपने कुछ दोस्तों को बुलवा लिया। उसने दक्षिणमूर्ति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कुछ देर बाद वहां से चला गया। कैशियर ने गुस्से में अपने कुछ दोस्तों को बुलवाया और शिवा के वापस लौटने पर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर ही शिवा की मौत हो गई। पुदुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
————————————————————

पश्चिम बंगाल में नकली नोट चलाने वाला युवक चेन्नई में गिरफ्तार
चेन्नई. नकली नोटों का कारोबार करने वाले शातिर युवक को पश्चिम बंगाल पुलिस ने महानगर के नीलांगरै इलाके से गिरफ्तार किया है। वह नीलांगरै में दिहाड़ी मजदूरी करता था।
पुलिस का कहना है कि हसन शेख (२८) पश्चिम बंगाल के बाजार में नकली नोट चलाता था। वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया लेकिन बाद में वह जेल से छूटकर भाग गया और चेन्नई आकर रहने लगा। बंगाल की पुलिस को सूचना मिली थी कि शेख चेन्नई में छिपा हुआ है। बंगाल की एक टीम चेन्नई आई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया।

Home / Chennai / नशे में झगड़ा करने वाले की कैशियर ने की हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.