scriptCAA के समर्थन में भाजपा का अभियान शुरू | BJP rally in support of CAA | Patrika News

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान शुरू

locationचेन्नईPublished: Dec 20, 2019 07:56:52 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन (Pon Radhakrishnan) ने कहा कि CAA को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। मदुरै (Madurai) में BJP के वरिष्ठ नेता एल. गणेशन (L. Ganesan) ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहा है।

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान शुरू

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान शुरू

चेन्नई. तमिलनाडु नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसके समर्थन में शुक्रवार को मोर्चा संभाला। एक्ट का विरोध करने वाली पार्टियों की निन्दा की गई। भाजपा का यह अभियान राज्य के सभी नगर निगमों में आयोजित हुआ। चेन्नई के वल्लुवरकोट्टम में हजारों की संख्या में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा कि इस एक्ट को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है।

 

CAA के समर्थन में भाजपा का अभियान शुरू

मदुरै में भी प्रदर्शन

मदुरै में BJP ने सीएए का विरोध कर रही पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. गणेशन ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। सालों से लम्बित मसले के समाधान के तहत नागरिकता कानून में संशोधन लाया गया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की खस्ता हालत है। उनके लिए यह कानून मददगार होगा।

अभिनेता सिद्धार्थ, संगीतकार टीएम कृष्णा, सांसद थिरुमावलवन सहित 600 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

भाजपा नेता ने कहा भारत सरकार ने ५५०० श्रीलंकाई तमिलों को भारतीय नागरिकता दी है। अभिनेता कमल हासन का श्रीलंका में बसे तमिलों को हिन्दू कहना प्रसन्नता की बात है। गणेशन ने आक्षेप जताया कि नागरिकता संशोधन एक्ट पर विपक्षी दलों का प्रदर्शन देश के लिए नहीं है। वे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। देश में मुसलमान सुरक्षित जीवन बसर कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो