2021 विस चुनाव में राज्य में एनडीए बनाएगी सरकार: मुरुगन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एल मुरुगन ने कहा कि भाजपा, जो राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी है, के तमिलनाडु विधानसभा में विधायक होंगे और आगामी विस चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी

चेन्नर्ई. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एल मुरुगन ने कहा कि भाजपा, जो राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी है, के तमिलनाडु विधानसभा में विधायक होंगे और आगामी विस चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। वेलयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा विस चुनाव के बाद कोयम्बत्तूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक होंगे और निश्चित ही राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। मुरुगन की यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने घोषणा किया था कि विस चुनाव के दौरान भी भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगी।
मुरुगन ने कहा कि भाजपा की वेत्रीवेल यात्रा शुरू होने के बाद से डीएमके और उसकी सहयोगी दलों को निंद आनी बंद हो चुकी है। जहां भी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है वहां पर लोगों में जागृति आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा जरूरी नहीं बल्कि बहुत ही ज्यादा जरूरी थी। भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनति श्रीनिवासन ने कहा कुछ पार्टी कुछ मतों के लिए हिन्दू धर्म को बदनाम कर रहे हैं, जबकि भाजपा सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीए अश्वतनारायण और भाजपा के तमिलनाडु उपाध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया।
अब पाइए अपने शहर ( Chennai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज