scriptबजट से कही आशा तो कही निराशा | budget reactions from tamilnadu | Patrika News

बजट से कही आशा तो कही निराशा

locationचेन्नईPublished: Feb 01, 2018 11:12:20 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

-बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया

budget reactions from tamilnadu

चेन्नई.
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में केंद्रीय बजट 2018 पेश किया। नरेंद्र मोदी सरकार का 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले यह अंतिम पूर्ण बजट है। बजट से कई वर्ग खुश हुई। कहीं निराशा भी दिखी। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि तथा हेल्थकेयर पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयकर स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। एलटीसीजी टैक्स (कारपोरेट टैक्स) में कमी की गई। वित्तमंत्री ने कहा कि टैक्स रिटर्नंस फाइल संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं बजट में की गई हैं। आइए जानते हैं बजट पर विभिन्न क्षत्रों के लोगों की राय।
——————
व्यक्तिगत आयकर संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बजट में ग्रामीण व कृषि विकास पर बल दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को राहत दी गई है। रोजगार वृद्धि, कृषि एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया गया है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास होगा। वह मजबूत होगी। इ-असेसमेंट अच्छी पहल है। 2.5 करोड़ करदाताओं के लिए एडिशनल 40,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन राहत की बात है। स्वास्थ्य व शिक्षा पर उपकर 4 प्रतिशत का प्रस्ताव किया गया है। मेडिक्लेम में निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 50,000 का लाभ दिया गया है जो स्वागतयोग्य है।
इनकम टैक्स कंस्लटेंट सुनिल मरलेचा ——————
किसानों के लिए अच्छा बजट है। हवाई चप्पल वाला हवाई यात्रा करेगा यह सपना साकार होना है। बजट साधारण है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष घोषणाएं की गई हैं। आर्थिक वृद्धि अच्छी होने की बात कही गई है। भारत सातवें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंचेगा। उस समय का इंतजार है। कार्पोरेट के लिए टैक्स स्लैब 25 प्रतिशत करना सराहनीय है। अन्य लोगों के लिए यह साधारण बजट है।
अमित कोठारी
रियल एस्टेट व्यवसायी


बजट अच्छा है। व्यक्तिगत आयकर स्लैब वही है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में कोई भी घोषणा नहीं की। इसके लिए कुछ घोषणा होती तो निर्यात का विकास होता। इसके लिए कोई विशेष योजना लाई जानी चाहिए थी। ०पूरा का पूरा ध्यान कृषि पर दिया गया है। कर लगाए जाने से शेयर मार्केट डाउन होगा। ज्वेलरी व्यवसाय में कर की कमी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
महावीर बोथरा
ज्वेलरी व्यवसायी
स्वस्थ भारत के तहत आयुष्मान भारत प्रोग्राम का ऐलान करने के लिए सरकार को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। हमें ऐसी ही योजना की जरूरत थी जिसमें गरीब लाभांवित हो। इस योजना से देश के करीब १० करोड़ गरीब जनता को प्रत्येक वर्ष पांच लाख प्रति परिवार को हेल्थ बीमा दिया जाएगा जो गेमचेंजर साबित हो सकता है।
अपोलो अस्पताल के चेयरमैन डा. प्रताप सी रेडड्ी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो