scriptAnti CAA protest : सीएम से मिले पुलिस आयुक्त | CAA, Anti CAA protest, chennaibagh , chennai police | Patrika News

Anti CAA protest : सीएम से मिले पुलिस आयुक्त

locationचेन्नईPublished: Feb 15, 2020 06:14:03 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Anti CAA protest के दौरान हुए लाठी चार्ज के बाद पुलिस आयुक्त ए. के. विश्वनाथन, मुख्यमंत्री ई.के. पलनीस्वामी से मिले।

Anti CAA protest  : सीएम से मिले पुलिस आयुक्त

Anti CAA protest : सीएम से मिले पुलिस आयुक्त

चेन्नई. महानगर में Anti CAA protest के दौरान हुए लाठी चार्ज के बाद पुलिस आयुक्त ए. के. विश्वनाथन, मुख्यमंत्री ई.के. पलनीस्वामी से मिले। अधिकारियों के अनुसार बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने मुख्यमंत्री को उन परिस्थितिायों से अवगत कराया जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शुक्रवार रात वाशरमेनपेट क्षेत्र में बिना अनुमति सीएए के खिलाफ पदर्शन कर रही भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलस ने हल्के बल का प्रयोग किया। इसके बाद हिंसा भडक़ उठी तो पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस और समाज के नेताओं के बीच बातचीत के बाद उन्हें छोड़ भी दिया गया। इस घटना के बाद राज्य भर में प्रदर्शन और विरोध शुरु हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मी भी घायल हुए। पुलिस आयुक्त ने स्टेनली अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुलिस पर पथराव के बाद उन्हें मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो