scriptCAA देश की जनता और BJP के बीच लड़ाई है: P Chidambaram | CAA, NPR, NRC, Chidambaram, chennai, | Patrika News

CAA देश की जनता और BJP के बीच लड़ाई है: P Chidambaram

locationचेन्नईPublished: Feb 24, 2020 04:08:59 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Congress के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम नेCAA,NRC,NPR के बारे में कहा कि सीएए का मुद्दा देश की जनता और BJP के बीच की जंग है।

CAA देश की जनता और BJP  के बीच लड़ाई है: P Chidambaram

CAA देश की जनता और BJP के बीच लड़ाई है: P Chidambaram

चेन्नई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने CAA , एनआरसी और एनपीआर के बारे में कहा कि ये मुसलमानों और केन्द्र की लड़ाई नहीं है। सीएए का मुद्दा देश की जनता और BJP के बीच की जंग है। चिंदबरम ने यहां सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा हमें यहां देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करना चाहिए और हम सीएए, और एनआरसी के बारे में बात कर रहे हैं। सीएए, एनआरसी और एन पी आर को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने PM Narendra Modi से कहा कि वह देश की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के #Prersident Donald Trump से पूछें कि क्या असम से 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित करना संभव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे? उन्होंने कहा कि अधिकतर देशों ने इस पर सवाल उठाने आरंभ कर दिए हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सीएए असम में सात लाख मुसलमानों को बाहर भेजने और 12 लाख हिंदुओं को रखने का एक औजार है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों ने अवैध प्रवासियों को रोका है लेकिन किसी ने भी 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड मंच पर गिर गया। बोर्ड मंच पर बैठे लोगों के ठीक पीछे लटका हुआ था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। बाद में बोर्ड को ठीक से लगा दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो