scriptBudget : दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने पर ५ हजार का नकद पुरस्कार | Cash prize of Rs.5000 for helping the accident victims | Patrika News
चेन्नई

Budget : दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने पर ५ हजार का नकद पुरस्कार

Puduchery सरकार ने एक दिलचस्प घोषणा की है कि दुर्घटना में फंसे लोगों की मदद कर उनको तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर ५ हजार रुपए का नकद सम्मान दिया जाएगा।

चेन्नईAug 28, 2019 / 04:05 pm

shivali agrawal

Budget : दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने पर ५ हजार का नकद पुरस्कार

Budget : दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने पर ५ हजार का नकद पुरस्कार

– बजट घोषणा


पुदुचेरी. दुर्घटना Accident होने पर लोग पुलिसिया झंझट से बचने के लिए कई बार हताहत लोगों की मदद किए बगैर आगे बढ़ जाते हैं। बहरहाल, पुलिस लगातार इत्मीनान दिलाती आई है कि स्वेच्छा से मदद को आगे आने वालों को किसी भी परेशानी में नहीं डाला जाएगा। इस कड़ी में पुदुचेरी puduchery सरकार ने एक दिलचस्प घोषणा की है कि दुर्घटना में फंसे लोगों की मदद कर उनको तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर ५ हजार रुपए का नकद सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बुधवार को पुदुचेरी विधानसभा में २०१९-२०२० का बजट पेश किया। बजट में कई घोषणाएं की गई। इनमें समुद्र में मछली पकडऩे के प्रतिबंधित समय के दौरान मछुआरों को दी जाने वाली सहायता ५५०० से बढ़ाकर ६५०० रुपए कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दुर्घटनाओं के शिकार होने वालों की मदद पर ५ हजार का इनाम दिया जाएगा।
इससे पहले विधानसभा स्पीकर के आचरण के खिलाफ विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में धरना देकर प्रदर्शन किया। उनको शांत करने की कोशिश बेकार होने के बाद स्पीकर शिवकोलंदु ने विपक्ष के सदस्यों को बाहर निकालने के आदेश दिए।

Home / Chennai / Budget : दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने पर ५ हजार का नकद पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो