scriptCenter asks Tamil Nadu government to list fishermen for India-Sri Lank | केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से भारत-श्रीलंका वार्ता के लिए मछुआरों की सूची मांगी | Patrika News

केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से भारत-श्रीलंका वार्ता के लिए मछुआरों की सूची मांगी

locationचेन्नईPublished: Dec 22, 2021 04:57:18 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani


-मछुआरों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन

केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से भारत-श्रीलंका वार्ता के लिए मछुआरों की सूची मांगी
केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से भारत-श्रीलंका वार्ता के लिए मछुआरों की सूची मांगी


चेन्नई. केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को मछली पकडऩे के विवाद पर भारतीय पक्ष और श्रीलंकाई पक्ष के बीच बातचीत के लिए राज्य में मछुआरा संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों की एक सूची प्रदान करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु सरकार जल्द ही मछुआरा संघों और नेताओं से सलाह मशवरा करने के बाद प्रतिभागियों की सूची भेजेगी। तमिलनाडु के रामेश्वरम और मंडपम से 55 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद केंद्र का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मछुआरों को 19 दिसंबर को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.