scriptएमएसएमई के लिए 4145 करोड़ का आवंटन | Centre allots Rs. 4,145 crore loan to MSMEs | Patrika News

एमएसएमई के लिए 4145 करोड़ का आवंटन

locationचेन्नईPublished: Jun 27, 2020 10:57:23 pm

प्रदेश में 6.96 लाख स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों के कुल सदस्य 1.03 करोड़ हैं।

Centre allots Rs. 4,145 crore loan to MSMEs

Centre allots Rs. 4,145 crore loan to MSMEs

तिरुचि. मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीसामी ने कहा कि केन्द्र ने तमिलनाडु के 157098 एमएसएमई के लिए 4145 करोड़ रुपए आवंटित किए हंै। देश में एमएसएमई का कायाकल्प करने के लिए देशभर में आवंटित किए गए ऋण का यह दस फीसदी हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवंटित ऋण में से अब तक 2265 करोड़ रुपए का ऋण मंजूर किया गया है जो 24358 इकाइयों के लिए स्वीकृत है। इनमें से तिरुचि की 6128 एमएसएमई के लिए 269.82 करोड़ ऋण स्वीकृत हुआ है।
औद्योगिक विकास पर सीएम ने कहा कि 2019 में वैश्विक निवेशक मीट के दौरान सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया था। इसमें से तिरुचि में औद्योगिक विकास के लिए पांच इकाइयों में 3512 करोड़ के एमओयू किए गए। इससे तिरुचि में 6372 नौकरियां पैदा होगी। इस महामारी के दौरान राज्य सरकार ने 15126 निवेश के लिए 17 इकाइयों के साथ एमओयू किया है। इससे 47150 नौकरियां सृजित होगी।
कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में उन्होंने बताया कि इस साल डेल्टाई क्षेत्र में 27 लाख मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 25.10 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। शेष दो लाख मीट्रिक टन की खरीद भी जल्द ही की जाएगी। अब तक अधिकतम धान की खरीद 23 लाख मीट्रिक टन ही की गई थी। केवल इस साल ही लक्ष्य 27 लाख मीट्रिक टन का रखा है।
प्रदेश में 6.96 लाख स्वयं सहायता समूह
स्वंय सहायता समूहों को दी जाने वाली मदद के बारे में उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6.96 लाख स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों के कुल सदस्य 1.03 करोड़ हैं। अकेले तिरुचि जिले में 11055 ग्रुप हैं। राज्य सरकार ने इस महामारी के दौरान इन ग्रुपों को 315 करोड़ की मदद दी है। तिरुचि के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो