चेन्नई

बच्ची से बलात्कार मामले में १७ आरोपियों पर आरोप पत्र दायर

बच्ची से बलात्कार मामले में १७ आरोपियों पर आरोप पत्र दायर-सभी दोषियों की उम्र 23 से 66 वर्ष की है। हाल ही पुलिस ने जेल में बंद १७ आरोपियों पर गुण्डा एक्ट लागू किया गया था।

चेन्नईSep 14, 2018 / 12:56 pm

PURUSHOTTAM REDDY

बच्ची से बलात्कार मामले में १७ आरोपियों पर आरोप पत्र दायर

चेन्नई. अयनावरम में ११ वर्षीया बधिर लडक़ी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया। खास बात यह है कि आरोपितों के खिलाफ नए कानून के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। नए कानून के तहत बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है।
बच्ची से बलात्कार मामले में १७ आरोपियों पर आरोप पत्र दायर

विशेष लोक अभियोजक एन. रमेश ने महिला अदालत में आरोपपत्र दायर किया। यह अदालत बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के मामलों की सुनवाई के लिए है। उल्लेखनीय है कि यह सनसनीखेज मामला सामने दो महीने पहले आया था। दो माह के पूछताछ के बाद आरोपपत्र दायर किया गया है।
यह था मामला
अयानवरम इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के लिफ्टमैन, सुरक्षा गार्ड, पलम्बर, इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य रखरखाव कर्मचारी सहित १७ लोग सात महीने तक बधिर लडक़ी से दुष्कर्म करते रहे और किसी से कुछ कहने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देते थे। सात महीने तक बच्ची को अपार्टमेंट के टैरेस ले जाकर दुष्कर्म करते थे। उसकी बहन ने बालिका से जानकारी मिलने पर माता को अवगत कराया और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। महिला पुलिस ने इस मामले में 17 आरोपियों पर पोक्सो के साथ ही हत्या के प्रयास सहित दूसरे आरोप तय किए थे। सभी दोषियों की उम्र 23 से 66 वर्ष की है। हाल ही पुलिस ने जेल में बंद १७ आरोपियों पर गुण्डा एक्ट लागू किया गया था। महानगर पुलिस आयुक्त एके विश्वनाथन ने १७ इनपर गुण्डा एक्ट लागू करने का आदेश जारी किया था।चेन्नई शहर पुलिस आयुक्त ए.के. विश्वनाथन के आदेश पर यह कदम उठाया गया। घटना में शहर के एक रहवासी अर्पाटमेंट में रहने वाली 12 वर्षीय दिव्यांग के साथ अर्पाटमेंट में काम करने वाले स्टॉफ सात महीनों तक बलात्कार किया।

Home / Chennai / बच्ची से बलात्कार मामले में १७ आरोपियों पर आरोप पत्र दायर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.