scriptब्रिज पर खड़ी लॉरी से टकराई बाइक, किशोर समते दो की मौत | Chennai: Bike rams stationary truck on Padi flyover two dead | Patrika News
चेन्नई

ब्रिज पर खड़ी लॉरी से टकराई बाइक, किशोर समते दो की मौत

Bike rams stationary truck on Padi flyover; two dead : तिरुमंगलम ब्रिज पर शनिवार देर रात सडक़ दुर्घटना में किशोर समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

चेन्नईNov 04, 2019 / 01:14 pm

shivali agrawal

Bike rams stationary truck on Padi flyover; two dead

Bike rams stationary truck on Padi flyover; two dead

– आधी रात हुई दुर्घटना
चेन्नई. तिरुमंगलम ब्रिज पर शनिवार देर रात सडक़ दुर्घटना में किशोर समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। उसे इलाज के लिए कीलपॉक मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि देर रात बाइक तिरुमंगलम ब्रिज पर खड़ी एक लॉरी के पीछे से घुस गई। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस के अनुसार एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विल्लीवाक्कम के वल्लीमई स्ट्रीट निवासी नागप्पन के पुत्र पं्रशात (२०) और उसके दोस्त विजय (१७) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे दोस्त सतीश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशांत पच्चैअप्पा कॉलेज में बीए तीसरे वर्ष का छात्र था जबकि सतीश और विजय पच्चैअप्पा कॉलेज में बीए पहले वर्ष के।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीनों एक बाइक पर सवार होकर कोयम्बेडु में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल हो गए थे। शनिवार रात १२.४५ बजे वापस घर लौट रहे थे। प्रशांत बाइक चला रहा था। टायर पंक्चर होने के कारण तिरुमंगलम ब्रिज पर एक लॉरी खड़ी थी। उसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक पीछे से लॉरी में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार तीनों युवक सडक़ पर गिर गए। प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे दोनों किशोर गंभीर घायल हो गए।
– राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तिरुमंगलम यातायात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की सहायता से दोनों घायलों को केएमसी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया जबकि सतीश की हालत गंभीर बनी हुई है। तिरुमंगलम यातायात पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो